शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि, कैंडल मार्च
बांसी। कस्बा बांसी में शुक्रवार की शाम श्री हनुमान जी मंदिर टौरिया स्थित सांस्कृतिक मंच पर बड़ी तादात में युवा एकत्रित हुए और पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए भारत माता के चित्र के समझ श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। मंदिर टौरिया से कैंडल मार्च करते हुए युवाओं ने ‘भारत माता की- जय, वंदेमातरम, शहीद जवान, अमर रहे, आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते’ पूरे कस्बा में भ्रमण किया गया। कैंडल मार्च के समापन पर कस्बा के जखौरा तिराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले को पीटते हुए आग के हवाले कर दिया।