फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना का लाभ दिलवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी फूलकुंवर पत्नी राजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके पास एक एकड़ जमीन है, जिस पर खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वह कच्चे मकान में निवास करती है। 2011 की आवास योजना की पात्रता सूची में नाम अंकित है। इसके बावजूद उसे योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम में तैनात एक कर्मचारी की उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दी थी, जिसकी रंजिश के कारण उसे योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उसने जांच कर आवास दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें