रास्ते की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरधा ने कचनौंदा बांध से खिरिया के रास्ता की मरम्मत कराने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने दिए गए पत्र में बताया कि कचनौंदा बांध से खिरिया छतारा, रमेशरा, टीकरा तिवारी व तोर गांव तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण कराया गया है। लेकिन वर्तमान में इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। गांव के लोगों को वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इन गांव के मरीजों को उपचार की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है। मरीजों को रास्ते में ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि वहां से एंबुलेंस, टैक्सी नहीं निकल पा रही है। ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जगभान सिंह, घनश्याम साहू, रामसहाय साहू, कमलेश, सुंदर, धर्मेंद्र, मिथलेश, लछुआ, मलखान, मुकेश, फूलचंद्र, मनोज कुमार, बृजभान, रामदयाल, भगवानसिंह, सुन्नी, राजपाल के हस्ताक्षर बने हैं।