सैडो पावर टीम का शुभारंभ
ललितपुर। सोसायटी फॉर लीगल एंड ऐजूकेशन राईट्स संस्था के तत्वाधान में सैडो पावर टीम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि लड़कियों को किसी को न डरने के लिए और आत्म निर्भर बनने के लिए विभिन्न प्रकार की सलाह दी और सैडो पावर की प्रशिक्षित टीम की लड़कियों को मेडल देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने कहा कि सैडो पावर टीम लड़कियों के समक्ष आने वाली सुरक्षा संबंधित समस्या के लिए सीधा संवाद कर सकतीं है। सैडो ग्रुप की जिला संयोजक प्रीति शुक्ला ने बताया कि संस्था पहले से लगातार निशुल्क शिक्षण का कार्य सेफ डिफेंस हेतु जूडो कराटे कैंप और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर प्रोफेसर भगवत नारायन शर्मा, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, रिचा पुरोहित, अनुराग चतुर्वेदी, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रकाश, डॉ. जनक किशोरी, राजेंद्र सिंह, वंदना यागनिक, हेमलता साहू, अखिलेश बबेले, प्रीति जैन, गीता वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप की रिचा पुरोहित ने व सचिव अनुराग चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।