पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण दिलाने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
ललितपुर। जनपद में पत्रकारों के साथ घटित हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश है। शनिवार को प्रेस क्लब व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों को सुरक्षा व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। इसमें उन्होंने गत दिवसों में तीन पत्रकारों के साथ हुई अलग-अलग घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।