फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चालू वित्तीय वर्ष के लिए 15 ग्राम पंचायतें नहीं दे पाईं कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों को ग्राम निधि पाने के लिए पूरे वर्ष की कार्ययोजना तैयार कर ई-स्वराज पोर्टल पर 31 मार्च तक दर्ज करानी होती है। इस बार कुछ ग्राम पंचायतों ने अभी तक कार्ययोजना अपलोड नहीं की। पंचायती राज विभाग ने सचिवों को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही कार्ययोजना को ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे शासन स्तर पर बजट निर्गत हो सके।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य के लिए शासन से धनराशि भेजी जाती है। पहले तो शासन जिला मुख्यालय पर धनराशि भेज देता था, इसके बाद ग्राम पंचायतों में जिस प्रकार कार्य होता था, उसी आधार पर धनराशि उन्हें सौंप दी जाती थी। लेकिन, वर्तमान में शासन सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि भेजता है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना तैयार कर ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना होता है। कार्ययोजना के अनुसार ही धनराशि ग्राम पंचायत को भेजी जाती है। जनपद में अभी 15 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने कार्ययोजना तैयार नहीं की है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में सभी सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द बची हुई ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें