फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 14 करोड़ 80 लाख से बनाए जा रहे 148 ब्लास्ट कूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पांच विकास खंडों में 148 ब्लास्ट कूपों का निर्माण किया जा रहा है। एक कूप की लागत करीब दस लाख रुपये है। इनके साथ पम्पसेट व पाइप अनुदान पर दिए जा रहे हैं। सभी कूपों का निर्माण कृषकों के खेतों में कराया जा रहा है। 47 कूप पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें डीजल पंप सेट व पाइप दे दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत मड़ावरा, तालबेहट, जखौरा, बार व बिरधा में ब्लास्ट कूप का निर्माण चल रहा है। सभी कुएं उन गांवों में बनवाए गए हैं, जहां सिंचाई का साधन नहीं है। किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिए यह योजना तैयार की गई है। विभाग पंप पर 75 प्रतिशत का अनुदान दे रही है, तो दूसरी ओर पाइप पर 90 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। यहां की भूमि पथरीली होने के कारण कुओं की खुदाई करते समय बड़े-बड़े पत्थर निकलते हैं, इससे खुदाई करना संभव नहीं होता, ऐसे में ब्लास्ट कर पत्थरों को तोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड का नाम- निर्माणाधीन कूपों की संख्या- पूर्ण कूपों की संख्या
मड़ावरा - 16 - 02
तालबेहट - 49 - 11
जखौरा - 49 - 28
बार - 30 - 03
बिरधा - 04 - 03

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत ब्लास्ट कूपों का निर्माण कराया जा रहा है। 47 कूपों को निर्माण पूर्ण हो चुका है, साथ ही इन कूपों के लाभार्थियों को डीजल पंप सेट व पाइप का वितरण कर दिया गया है।
नैयर आलम, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें