फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीसीएफ गोदाम से खाद की 1470 बोरी डीएपी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खाद की किल्लत रोकने के लिए एक माह से प्रशासन मुस्तैदी का दावा कर रहा है, लेकिन खाद माफिया की सक्रियता के आगे बौना साबित हो रहा है। रोंड़ा स्थित पीसीएफ के गोदाम से 1470 बोरी डीएपी व 1000 बोरी यूरिया के गायब होने का सामने आया है।
जिला प्रबंधक पीसीएफ ने भंडार नायक व उठान ठेकेदार को नोटिस जारी किए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण में लीपापोती करने की तैयारी चल रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर एफआईआर एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

किसानों को खाद की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने प्रत्येक दुकानों पर कर्मचारी लगाए हैं, लेकिन अब गोदाम से ही बोरियां गायब होने की बात प्रकाश में आई है। जिला प्रबंधक पीसीएफ आनंद कुमार सिंह ने तत्कालीन भंडार नायक रविभूषण कुशवाहा व वर्तमान को नोटिस जारी किया है।
मुख्यालय से जनपद में वितरण के लिए जो खाद आती है, वह सहकारी समिति व डीलरों के पास पीसीएफ गोदाम से भेजी जाती है। जिला प्रबंधक ने 220 मीट्रिक टन खाद समितियों को भेजते हुए स्टॉक को निल करने के लिए कहा था, लेकिन भंडार नायक ने 1470 बोरी डीएपी इफको बाजार को भेजना बताया। जबकि, इस फर्म के प्रोपराइटर ने इन बोरियों की मौजूदगी व डिमांड से इन्कार किया। भंडार प्रभारी से इस गबन के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही स्थिति स्पष्ट न करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। एक हजार बोरी यूरिया भी गायब होने की चर्चा है। हालांकि, जारी नोटिस में इसका जिक्र नहीं है।

वर्ष 2021 में भी भंडार प्रभारी का गबन हुआ था उजागर
विगत 23 अक्टूबर 2021 को खाद की किल्लत देखते हुए किसानों ने बिघाखेत टोल के पास जाम लगाया था। तत्कालीन जिलाधिकारी सदर डॉ संतोष कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे थे। किसानों ने पीसीएफ गोदाम से समय से खाद वितरण न होने की बात कही थी। भंडार प्रभारी रविभूषण कुशवाहा को मौके पर बुलाया गया था। मौके पर 300 से 400 बोरी खाद पाई गई थी, जबकि प्रतिदिन तीन हजार बोरी की रिपोर्टिंग की जा रही थी। केंद्र पर 300 मीट्रिक टन का स्टॉक होना था, जो मौके पर उपलब्ध नहीं था। तत्कालीन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने भंडार प्रभारी रविभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन, राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर को रोक दिया गया था। आज तक उस खाद के स्टॉक की पूर्ति नहीं हुई। अब नया घोटाला प्रकाश में आ गया है।
विज्ञापन

-
पीसीएफ गोदाम से डीएपी व यूरिया की बोरी गायब होने बात संज्ञान में आई है। भंडार प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। जल्द विस्तृत जांच कर भंडार प्रभारी व अन्य दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें