फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार की शाम राहत लेकर आई। शाम चार बजे के पास आसमान से अचानक हल्की बारिश आरंभ होने लगी। इससे बाजार में खरीदारी कर लोग यहां-वहां छिपते नजर आए। हालांकि, दस मिनट की हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जिस समय बारिश थमी, उस दौरान कुछ समय के लिए लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की। शाम ढलते-ढलते उमस गायब हो गई। इसके बाद लोग खुशनुमा मौसम का मजा लेने के लिए बाजार निकल आए। किसी ने इस मौसम में कुल्फी खाई तो कोई चाट खाता दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें