बाल्मीकि प्राकट्य दिवस मनाने का लिया निर्णय
ललितपुर। महर्षि बाल्मीकि युवा संगठन की बैठक नई बस्ती स्थित बाल्मीकि मोहल्ला में हुई। इसमें सर्व सहमति से महर्षि बाल्मीकि प्राकट्य दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शीलचंद्र करौसिया एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे लालाराम नरवारे ने बैठक की शुरूआत की। बैठक में महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए सतमार्ग पर चलने को कहा गया। बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं द्वारा सर्व सहमति से दिनांक 24 अक्तूबर को महार्षि वाल्मीकि जी के प्रकट्य दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान कराने का निर्णय लिया गया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अपील की गई। बैठक में शीलचंद्र करौसिया, लालाराम नरवारे, देवेकीनंदन करौसिया, रामस्वरूप सफेरा, विशन बग्गन, शिवशंकर सफेरा, किशन बग्गन, भगवानदास गांचले, पिंटू बग्गन, किशन नरवारे, दिलीप घावरी, गोपी डागोर, पाताल जमादार, सीताराम नाहर, अजय बाल्मीकि, प्रेम डागौर, श्याम पवार, संतोष बाल्मीकि, छोटेलाल बाल्मीकि, अमित कछवाहा, जितेंद्र करोसिया, अमित खरे, भगत बांगरे, गौतम बेनवाल, अमित करौसिया शामिल रहे। बैठक का संचालन अमित खरे ने किया, बैठक के अंत में उपस्थितजनों का मंजीत करौसिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।