डीडीओ ने बीडीओ को रिलीव के निर्देश दिए
ललितपुर। जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने तालबेहट ब्लाक अंतर्गत तैनात ग्राम विकास अधिकारी को रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि तत्कालीन डीडीओ देवेंद्र प्रताप ने तालबेहट ब्लाक के एक ग्राम विकास अधिकारी का स्थानांतरण बिरधा ब्लाक में किया था, लेकिन वह अब तक रिलीव नहीं हो सके हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है।