फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में आज भी पदस्थ हैं डीएम जुहेर बिन सगीर!

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर में आज भी पदस्थ हैं डीएम जुहेर बिन सगीर!
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर जिले में डीएम जुहेर बिन सगीर पदस्थ हैं, यह हम नहीं बल्कि शहर की सीमा पर लगा प्रवेश द्वार कह रहा है। विडंबना यह है कि डीएम जुहेर बिन सगीर को स्थानांतरित हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। उनके बाद डॉ. रूपेश कुमार डीएम रह चुके हैं। वर्तमान में इस पद को मानवेंद्र सिंह सुशोभित कर रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदार विभाग ने अभी तक डीएम का नाम नहीं बदलवाया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरके लवानियां से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस प्रवेश द्वार को नगर पालिका ने नहीं लगवाया है। अन्य अधिकारी भी इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें