फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूूचना जारी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और सदस्यों के उपनिर्वाचन की अधिसूचना जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। इसके अनुसार नाम निर्देशन पत्र को 12 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक जमा किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 13 फरवरी को सुबह दस बजे से की जाएगी। उम्मीदवारी 15 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक वापस ली जा सकेगी। इसके बाद 15 फरवरी को ही दोपहर तीन बजे से प्रतीक आवंटन किया जाएगा। फिर 22 फरवरी को उपचुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा और 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस उपचुनाव में विकास खंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम बसवां में सदस्य पद के लिए 02, थनवारा में एक, पंचमपुर में एक, मसौराखुर्द में दो, निबाई में एक, कुआंतला में एक, पटौराखुर्द में एक और मनगुुवां में दो सदस्य पद के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं महरौनी के अंतर्गत ग्राम जरया में प्रधान के लिए अनुसूचित जाति की सीट आरक्षित है। जबकि महरौनी के अंतर्गत कुसमांड में सदस्य पद का उपचुनाव होगा। वहीं मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम जलंधर में प्रधान पद के लिए अनारक्षित सीट घोषित की गई है। जबकि मड़ावरा के अंतर्गत ही ग्राम सौंरई व गिदवाहा में एक-एक सदस्य पद के लिए उपचुनाव होने हैं। इसी प्रकार विकास खंड बार के अंतर्गत ग्राम गड़िया में प्रधान पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें