फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन ड्यूटी कटवाने सीडीओ के समझ पहुंचे शिक्षक, तो खंड शिक्षा अधिकारी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन ड्यूटी कटवाने सीडीओ के समक्ष पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन

ललितपुर। नगर निकाय चुनाव के निर्वाचन में लगी ड्यूटी को कटवाने के लिए सीडीओ के कार्यालय में कर्मचारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अंबरीष कुमार ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि कोई भी शिक्षक व शिक्षिकाएं अपनी निर्वाचन ड्यूटी कटवाने के लिए सीडीओ के समक्ष नहीं भेजा जाए। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं शिक्षिक-शिक्षिकाओं की निर्वाचन से ड्यूटी हटाई जाएगी जो एचआईबी व कैंसर रोग से पीड़ित या फिर दिव्यांग हों या फिर जिनकी स्वयं की शादी हो इसके अलावा किसी भी परिस्थिति में ड्यूटी नहीं हटाई जाएगी। वहीं उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी निर्वाचन ड्यूटी कटवाने के लिए सीडीओ के समक्ष पहुुंचता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें