सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ
ललितपुर। नगर पालिका के अंतर्गत निकल रहे कचरा के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 59 की उपधारा (4) के खंड (ग) और उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली 2016 के नियम 55 द्वारा प्राप्त शक्ति का प्रयोग करते हुए गांव सभा/स्थानीय प्राधिकारी दैलवारा में 12.182 हेक्टेयर अकृषित भूमि को अपने अधिकार में लिया है। इस भूमि पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया है।