फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा ने चलाया छात्र जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी छात्र सभा के तत्वाधान में छात्र जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों को निवर्तमान सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नौजवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की गईं थी। लैपटॉप, कन्या विद्याधन योजना, बेरोजगारी भत्ता, साइकिल वितरण जैसी योजनाओं चलाई गईं। वर्तमान सरकार ने ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई है। साथ ही षड़यंत्र पूर्वक कॉपियां जांच की गई हैं, इससे कई छात्र फेल हुए हैं। कइयों को छात्रवृत्ति से वंचित रखा गया है। छात्रों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सलमान खान, पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हाप्रसाद निरंजन, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सेतु यादव, निजामशाह, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें