फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसानों के हित की योजनाएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला किसानों के हित की योजनाएं बताईं
विज्ञापन

प्रधानमंत्री संवाद का हुआ सीधा प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, ललितपुर के सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण टीवी पर दिखाया गया। प्रधानमंत्री द्वारा महिला किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जहां उल्लेखित किया गया, वहीं विभिन्न प्रदेशों के महिलाओं से उनके उद्यम एवं खेती-बारी करने के तौर-तरीके के बारे में एवं सरकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने देश के कुल 7 राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलांगना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर ) के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से परिचर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अपने चार साल की उपलब्धियां जो महिलाओं से संबंधित थी, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वयं सहायता समूह के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए दीन दयाल योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि प्रदेश में 2000 स्वयं सहायता समूह बैंक मित्र का भी कार्य कर रहें हैं। इससे ग्रामीण लोंगों को लेन-देन करने में आसानी हो रही है। उन्होंने महिलाओं को कृषि आधारित रोजगार से जुडने के लाभ भी बताए। इस कार्यक्रम में केवीके के सभागार में जनपद के लगभग 110 स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री जी से सीधा संवाद एवं विभिन्न प्रान्तों की महिलाओं के संस्मरण सुनकर सभागार में उपस्थित कृषक भाई/वैज्ञानिक काफी उत्साहित हुए तथा संकल्प लिया कि आने वाले समय में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जायेगा तथा समूह के माध्यम से ही उनकों कृषि की नयी तकनीकी एवं कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने के तौर-तरीके सिखाये जायेंगे। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष एवं वैज्ञानिकों ने सभी समूह की महिलाओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मूल्य संवर्धन, सिलाई-बुनाई एवं उन्नत खेती करने के लिए आगे एवं केंद्र के संपर्क में रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें