फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर खेलेगा इंडिया स्वस्थ रहेगा इंडिया का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर खेलेगा इंडिया स्वस्थ रहेगा इंडिया का दिया संदेश
विज्ञापन

ललितपुर। डॉक्टर्स डे के मौके पर खेलेगा इंडिया स्वस्थ रहेगा, इंडिया मुहीम के तहत विगत रोज स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में डॉक्टर फ्रेंड्स ग्रुप और एमआर एसोसिएशन के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एमआर ऐसोसिएशन की टीम विजय रही। एमआर एसोसिएसन की तरफ से संजय विश्वकर्मा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए और डॉक्टर्स ग्रुप की तरफ से डॉ. अवधेश तिवारी ने सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेलकर टीम को 70 रनों तक पहुंचाया और नॉट आउट रहे। डॉक्टर्स टीम में डॉ. दीपेंद्र साहू, राजेश साहू, उमेश गुप्ता, अवनि कड़की, उमेश गुप्ता, धन्यकुमार, दीपक कौशिक, अवधेश तिवारी, गजेंद्र चौहान, रामकुमार साहू, अजय जैन, स्वामीप्रसाद व डॉ. हेमंत नायक रहे। वहीं, एमआर टीम में अभिषेक दुबे, संजय विश्वकर्मा, प्रिंस सोनी, अजय साहू, राजेश पाल, ओमकार पाठक, धर्मेंद्र साहू, शुभम शेंगर, प्रान सिंह, मनीष जैन, रविंद्र आहूजा शामिल रहे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. दिवाकर, डॉ. समीर सर्राफ, डॉ. राजकुमार जैन व डॉ. विजय दुबे द्वारा विजय टीम व मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें डॉ. अवधेश तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया और विजयी टीम एमआर एसोसिएशन को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें