फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव सह न सका सनुज: 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, हर रोज कोई न कोई रहता था उसके था, पर उस दिन...था अकेला

Sun, 05 Mar 2023 03:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

सनुज किराए के मकान में रहकर एसडीएस कान्वेंट स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था, वह पढ़ाई में काफी होशियार था। उसके परिवार का कोई न कोई सदस्य भी सनुज के साथ रहता था।
विज्ञापन
सनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शहर में किराए से रह कर आईएससी 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी पूर्व प्रधान लोकपाल सिंह बुंदेला के छोटे बेटे सनुज राजा बुंदेला (17 वर्ष) ने शनिवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ललितपुर के आजादपुरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर एसडीएस कान्वेंट स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था, मृतक छात्र पढ़ाई में काफी होशियार था। उसके परिवार का कोई न कोई सदस्य भी सनुज के साथ रहता था। शनिवार को मृतक के घरवाले ओरछा पुष्य नक्षत्र में भगवान के दर्शन करने गए हुए थे। घर में सनुज राजा अकेला था।

दोपहर करीब एक बजे उसकी पिता से फोन पर बात हुई। मृतक के पिता ने बस पर सनुज के लिए खाने का टिफिन भेजने की जानकारी दी।दोपहर करीब तीन बजे सनुज का बड़ा भाई जो इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है उसने सनुज को काल की लेकिन कई बार काल करने पर भी जब सनुज ने रिसीव नहीं की तो उसने पास ही में रहने वाले अपने रिश्तेदार व घरवालों को फोन न उठाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

रात को मृतक के कमरे पर पहुंचे उसके रिश्तेदार व मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ के देखा तो सनुज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक सनुज दो भाई हैं सनुज भाइयों में छोटा था जो पढ़ाई में काफी होशियार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें