निर्वाचन विशेष अभियान में गैरहाजिर बीएलओ पर होगी कार्रवाई
दस बीएलओ, पदाभिहित अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 14 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया था। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए बीएलओ/पदाभिहित के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसमें ललितपुर तहसील के अंतर्गत पूर्व मावि मिर्चवारा जखौरा की बीएलओ शिक्षामित्र विनीता जैन, प्रावि ऐरावनी में सुमन भारती, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली के बीएलओ अनुदेशक महेंद्र राय, पूमावि खिरिया उवारी के बीएलओ शिक्षा मित्र प्रदीप कुमार, प्रावि पूर्वी भाग डुगरिया के बीएलओ शिक्षा मित्र नंदकिशोर, प्राविप भाग डुगरिया के बीएलओ शिक्षा भगवत, प्रावि बरौदिया राइन की प्रअध्यापक पदाभिहित अधिकारी अनुराधा नामदेव, प्रावि डुगरिया के पदाभिहित अधिकारी प्र अध्यापक उमाशंकर नामदेव, पूमावि बारचौन के पदाभिहित अधिकारी प्र अध्यापक तैयब अंसारी एवं प्रापापू बांसी के बीएलओ आंगनबाड़ी उर्मिला सुमन को निर्वाचन जैसे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्य में बरती गई शिथिलता व लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति के आदेश दिए गए हैं।