खेत पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। बानपुर थानांतर्गत कस्बा निवासी किसान की जमीन पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बानपुर कस्बा निवासी वत्तू लाल पुत्र बसोरे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जून को कस्बा निवासी भइया लाल पुत्र मिल्ले ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसके खेत पर कब्जा कर टपरा डाल लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गालीगलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।