फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांडी में रखकर मुख्यमंत्री को भेजेगें ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हांडी में रखकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

पदावनत के खिलाफ शिक्षकों को छठवें दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
बेसिक शिक्षा परिषद के 114 शिक्षकों पर की गई पदावनत की कार्रवाई के खिलाफ एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन व विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को प्रदर्शन के छठवें दिन भी एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें संगठन ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई पदावनत की कार्रवाई को निरस्त कराया जाए, अन्यथा की स्थिति में उन्होंने दोबारा से गले में हांडी लटकाकर व पीठ पर झाड़ू बांधकर सड़कों पर प्रदर्शन करने की बात कही है और साथ ही अभी तक दिए गए सभी ज्ञापनों को हांडी में रखकर मुख्यमंत्री के आवास गोरखपुर में पार्सल कर डाक द्वारा भेजेंगे। संगठन ने अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन में बताया कि शासनादेश संख्या 22/43/82 का 2002 कर्मिक अनुभाग-2 लखनऊ दिनांक 03 जुलाई 2002 को जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि आरक्षण वर्गों की सीधी भर्ती में रिक्त बैकलाग को भरने के लिए पदोन्नति की कार्रवाई उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम 1994 की धारा (3)2 के अंतर्गत की गई है, जो अनडिसटर्ब है। ऐसी स्थिति में बीएसए द्वारा जो पदावनत किए गए हैं, वह पूरी तरह गलत है। इस कार्रवाई को जातिगत उत्पीड़न बताया है। ज्ञापन पर मुख्य रूप से संजीव सिद्धार्थ, महेंद्र पंथ, श्यामबिहारी, बाबूलाल वर्मा, प्रभात कुमार, दामोदर प्रसाद, मंजुलता सिंह, कुसुमलता, विनीता रजक, राजेश, हरीराम, लालसिंह, संतोष रजक, गायत्री के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें