फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1384 सैंपल में 1200 निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 को लेकर जिले के कलेक्शन सेंटरों से लिए गएं सैंपल का सिलसिला जारी है। अब तक 1384 सैंपल लिए हैं। इसमें से 1200 की निगेटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव था, जिसकी मौत हो चुकी है। 183 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में प्रतिदिन कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हें। इन सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा जा रहा है। अब तक 1384 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 22 मई को 28 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 18 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं तथा 10 रिपोर्ट लंबित हैं। 23 मई को 44 सैंपल जांच के लिए झांसी भेजे गए थे। इनमें से सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 24 मई को 88 सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी की भी रिपोर्ट नहीं आई है। 25 मई को कुल 85 सैंपल लिए गए और सैंपल झांसी भेज दिए गए। इस तरह जिले में 25 मई तक कुल 1384 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 1201 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1200 निगेटिव व एक पॉजीटिव (मृतक) है। 183 की जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक केवल एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था, जिसकी मौत हो चुकी है। अब तक कोई दूसरा मामला सामने नहीं आया है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें