फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से प्रारंभ होगा हनुमान जयंती महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से प्रारंभ होगा हनुमान जयंती महोत्सव
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को तुवन मंदिर प्रांगण में श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक में 18 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री हनुमान जयंती महोत्सव को मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बताया कि श्री नरहरिदास महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। सर्वसम्मति से शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत द्वार व तुवन मंदिर में लाइट की सजावट करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि हनुमान जयंती महोत्सव जिले का प्रमुख पर्व है। पिछले कई दशकों से यह पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व 18 से 26 अप्रैल तक चलेगा। शुभारंभ 18 अप्रैल को रात्रि आठ बजे सुंदरकांड पाठ के साथ किया जाएगा। रात्रि 12 बजे भगवान हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे हवन-पूजन के साथ तुवन सरकार के शृंगार दर्शन होंगे। सांय पांच बजे से शोभायात्रा तुवन मैदान से प्रारंभ होकर घंटाघर पर आरती के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा में युवा अपने शरीर सौष्ठक व प्राचीन अखाड़ा परंपरा को प्रदर्शित करते हुए चलेंगे। 20 से 24 अप्रैल तक कथा व्यास श्रीनरहरिदास महाराज श्रीधाम अयोध्या संगीतमय श्री रामकथा तुवन प्रांगण में शाम सात बजे से सुनाएंगे। इस मौके पर बृजेश चतुर्वेदी, रमेश कुमार रावत, श्यामाकांत चौबे, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, रत्नेश तिवारी, अमित तिवारी, मुन्नालाल त्यागी, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर, हरीमोहन चौरसिया, भरत रिछारिया, राजीव हुंडैत, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, राजेंद्र ताम्रकार, ललित कौशिक, रविकांत तिवारी, शत्रुघ्न शुक्ला, डॉ. प्रबल सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें