स्वच्छता सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र ने ग्राम खिरियामिश्र गांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बस्ती के लोगों को सफाई की महत्ता समझाई गई। केंद्र की टीम ने बस्ती के बीच उगे हुए पार्थेनियम (गाजर घास) को साफ किया। केंद्राध्यक्ष डा. एके चौहान सहित वैज्ञानिकों ने महिला व बच्चों को स्वच्छता ही सेवा का पाठ पढ़ाया।