फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में सना कब्रिस्तान का रास्ता, कई और रास्ते खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कीचड़ में सना कब्रिस्तान का रास्ता, कई और रास्ते खराब
विज्ञापन

ललितपुर। बारिश से देवालय और कब्रिस्तान के रास्ते भी सुगम नहीं बचे हैं। जहां पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर का रास्ता कीचड़ में सन गया है। वहीं, इमामी कब्रिस्तान के रास्ते में जलभराव हो गया है। अन्य रास्तों का भी बुरा हाल है, जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। चार दिनों से हो रही बारिश से शहर के रास्तों का बुरा हाल हो गया है। इससे देवालयों और कब्रिस्तान के मार्ग भी नहीं बच सके हैं। शहर में पुलिस लाइन स्थित मुक्तिधाम मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस रास्ते में मोरंग व बालू डाल दी गई है। इसके बाद भी रास्ता सुगम नहीं हुआ है। श्रद्धालु बचते-बचाते निकल रहे हैं। रास्ते में वाहनों के पहियों के निशान बन गए हैं। मुहल्ला खिरकापुरा से बलखंडी मंदिर जाना वाला रास्ता भी खराब हो गया है। ललितेश्वरी मंदिर से चंद कदम की दूरी पर इमामी कब्रिस्तान है। इस रास्ते में जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। गोविंद नगर से रामलीला मैदान जाने वाले रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिनमें वाहन हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब त्योहारों पर नगर पालिका परिषद की ओर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। वरना, पूर्व के समय में सड़कों के गड्ढे भरने की परंपरा रही है। इस बार ऐसा दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें