फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुनील व कल रिचा करेगीं लखनऊ में योगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुनील व कल रिचा लखनऊ में करेंगी योग
विज्ञापन

- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले महिला व पुरुष शिक्षकों की प्रदेश स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें जनपद की ओर से पुरुष शिक्षक वर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरवारा के अनुदेश सुनील कुमार और महिला शिक्षक वर्ग से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय नदनवारा की प्रधानाध्यापक रिचा अग्रवाल प्रतिभाग कर रही हैं। डायट प्रभारी प्राचार्य कीर्ति शुक्ला व बीएसए मायाराम ने बताया कि इससे पूर्व में जनपद स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सात सर्वश्रेष्ट महिला व पुरुष शिक्षकों को तीन-तीन सदस्यी मूयांकन समिति द्वारा चिह्नित किया गया था। इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को लखनऊ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है। प्रदेश स्तर पर 19 जून को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें जनपद की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरवारा के अनुदेश सुनील कुमार प्रतिभाग कर रहे हैं। अगले दिन 20 जून को महिला वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की ओर से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय नदनवारा की प्रधानाध्यापक रिचा अग्रवाल प्रतिभाग कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिला व पुरुष दोनों वर्ग से 25-25 सर्वश्रेष्ट प्रतिभागियों को चुना जाएगा, जिन्हें 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरस्कृत किया जाना है। इसके साथ ही पूर्व में महिला व पुरुष दोनों वर्गों से जनपद की सर्वश्रेष्ट सात-सात प्रतिभागियों को चुना गया है, उन्हें भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया जाना है। पुरुष वर्ग से शिक्षक सुनील कुमार, राजेश वर्मा, अवध किशोर, राजेश तिवारी, दीपक बबेले, जितेंद्र मोहन नांगल व संदीप पाठक हैं। महिला वर्ग से रिचा अग्रवाल, तेजिंदर कौर, निधि त्रिपाठी, दिव्या रिछादिया, सीता सिंह, प्रियंका राजा व नीलम कुशवाहा हैं। इन्हें जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें