फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाता कार्ड पर अब रक्त् मिलना संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदाता कार्ड पर अब रक्त मिलना संभव नहीं
विज्ञापन

रक्त आपूर्ति के संबंध में बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
रक्तदान करने वाली एजेंसियों, समितियों, कॉलेजों या अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा शिविर लगाकर जो रक्तदान उपलब्ध कराया जाता है, उन्हें अब रक्तदाता कार्ड के एवज में रक्त उपलब्ध कराना संभव नहीं हो सकेगा। इस समस्या के समाधान के लिए 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी समितियों, कॉलेज और संस्थाओं की बैठक होगी। जिला चिकित्सालय के रक्तकोश प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रक्तकोश जिला चिकित्सालय के द्वारा मरीजों को जो रक्त उपलब्ध कराया जाता है, उसके बदले में मरीजों के तीमारदारों द्वारा रक्तकोश में रक्त दिया जाता है। रक्तकोश में मरीजों के तीमारदारों द्वारा रक्त दिया जाता है। रक्तकोश में रक्त भंडारण होता है। वह ललितपुर की कई समितियों, कॉलेजों, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर उपलब्ध कराया जाता है। रक्तदान शिविर के उपरांत समितियों, कॉलेजों, समाजसेवी संस्थाओं को रक्तदाता कार्ड प्राप्त करा दिए जाते हैं, जिससे समितियों द्वारा मरीजों को रक्तदान कार्ड के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया जाता है। प्रसूता (जननी सुरक्षा) जेएसवाई या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को रक्तकोश से ही रक्त उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जाता है। इससे रक्तदान समितियों को जो कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, उनके एवज में रक्त देना संभव नहीं हो पाएगा। इस पर सभी रक्तदान करने वाली समितियां, कॉलेज व समाजसेवी संस्थाएं मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक से वार्ता कर रक्तकोश को लिखित रूप में इस समस्या के समाधान के लिए 27 अप्रैल को सुुबह 11 बजे रक्तकोष जिला चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें