फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सात किसानों को कागजों पर बांटा 11.20 क्विंटल, मौके पर मिला दो क्विंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 98 लाख के बीज घोटाले में गोलमाल सामने आ रहा है। कृषि विभाग ने कागज पर सात किसानों को 11.20 क्विंटल बीज बांट दिया। किसानों को महज दो क्विंटल ही दिया गया है। सात में तीन किसानों को दाना तक नहीं मिला है। यही नहीं, 09.20 क्विंटल बीज गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पटउवा निवासी बाबूलाल को कृषि विभाग ने दस्तावेजों में तो 1.60 क्विंटल बीज दिया है। मौके पर उसे महज 50 किलो ही दिया गया है। यह बात किसान ने खुद ही स्वीकार की है। इसके अलावा ग्राम बार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में छह किसानों को 9.60 किलो बीज दिया जाना दर्शाया गया है। इसमें किसान बरजोरे को दस्तावेजों में 1.60 क्विंटल दिया, जबकि किसान को केवल 80 किलोग्राम ही दिया है। वहीं, रगवर को 40 किलोग्राम व विंद्रावन को 30 किलोग्राम दिया गया, जबकि विभागीय दस्तावेजों के अनुसार इन दोनों किसानों को भी 1.60 क्विंटल दिया जाना दिखाया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें