फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप से पानी भरने से मना करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कूप से पानी भरने से मना करने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संजू पुत्र धर्मदास ने गांव के ही प्रभावशाली लोगों पर कूप से पानी भरने से रोकने व मारपीट करने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित 19 जून को शाम पांच बजे गांव के पुस्तैनी कुआं पर पानी भरने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के दबंग लोगों एकराय होकर आए और पानी भरने से मना करने लगे। इसका कारण पूछने पर गालीगलौज कर मारपीट कर दी और दोबारा पानी भरने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पानी के लिए काफी परेशान हो रहा है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व पानी की समस्या का निदान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें