फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दावनी के विद्यालय में पहुंचा 11 फीट लंबा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम दावनी के विद्यालय में 11 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीण उसे देखकर घबरा गए। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

दावनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन लगाया। वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर बेतवा नदी के भराव में बंदरगुढ़ा में छोड़ा। रेंजर भोला सिंह ने बताया कि गांव के समीप बड़ा तालाब है, अनुमान है कि तालाब के रास्ते स्कूल की बाउंड्री न होने के कारण मगरमच्छ वहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि यह नर मगरमच्छ करीब 11 फीट लंबा व दो क्विंटल वजन का था। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। उसे सुरक्षित बेतवा नदी के भराव में छोड़ दिया गया।

दावनी में सुबह मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए सदर रेंज की टीम को भेजा गया। उसे पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया है।
डॉ शिरीन सिद्दकी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें