फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1065 पशुओं का पंजीकरण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। ब्लाक मड़ावरा के ग्राम गौना में पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1348 पशुओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

मेले की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन के बाद किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के शाक्य ने बताया कि राज्य में कम उत्पादक गोवंशीय प्रजाति की संख्या और दूध की बढ़ती मांग के कारण ही राज्य में पशु प्रजनन के विस्तार की जरूरत है। इसीलिए कृत्रिम गर्भाधान, पशुचिकित्सा, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमि नाशक दवा पान, शल्य चिकित्सा के साथ-साथ बांझपन से ग्रसित दुधारू पशुओं की निशुल्क इलाज किया जा रहा है। पशु आरोग्य मेला में 615 बड़े एवं 450 छोटे पशुओं, सात का बांझपन, 16 का बधियाकरण, तीन का गर्भ परीक्षण, 448 का कृमि नाशक दवापान तथा 1348 पशुओं का टीकाकरण कराया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित पशु चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें