ललितपुर। महायोजना 2031 में कुल 1017 आपत्ति आई हैं, विभाग अब शिकायतों को सूचीबद्ध कर रहा है। इसके बाद इनकी तारीख लगाकर निस्तारण किया जाएगा। महायोजना 2031 के लिए जो आपत्ति मांगी गई थी, उनकी समय सीमा समाप्त हो गई है। शनिवार तक आपत्ति देनी थी। कुल 1017 आपत्ति प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों को सूचीबद्ध करने का प्रारंभ हो गया है। इसके बाद इन शिकायतों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। फिर तारीख निर्धारित कर इनका निस्तारण किया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी इन शिकायतों का निस्तारण करेंगी। इसके लिए कर्मचारी लगा दिए गए हैं, जो इन शिकायतों के निस्तारण में जुट गए हैं। विनियमित क्षेत्र में तैनात अवर अभियंता ओपी मालवीय ने बताया कि शिकायतों को सूचीबद्ध करने के बाद निस्तारण का कार्य किया जाएगा। संवाद