फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों ने पैरवी को मांगे सरकारी वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदियों ने पैरवी को मांगे सरकारी वकील
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बंदियों ने पैरवी के लिए सरकारी वकील की मांग की। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मदन लाल निगम के निर्देशानुसार लगाए साक्षरता शिविर में सचिव रवि कुमार गुप्त ने बंदियों को प्रदत्त अधिकार और सुविधाओं के बारे में बताया। बंदी रामलाल, आदित्य सिंह और शरीफ सिंह ने पैरवी के लिए सरकारी वकील की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता की उपलब्धता के लिए कारापाल के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित करें। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार और कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के उचित इलाज के लिए चिकित्सक को निर्देश दिए। इस मौके पर कारापाल वीके मिश्र, उप कारापाल सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. विजय द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें