फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म: महरौनी गणेश विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘ गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तुम जल्दी आना’
विज्ञापन

नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई, किया विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी। मोरिया रे.. बप्पा मोरिया रे.. की गूंज, थिरकते बच्चे और युवाओं ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का बडे़ भाव से नम आंखों से मूर्ति विसर्जन किया। नगर में उड़ती गुलाल और विसर्जन को जाती बप्पा की सवारी। गणेश चतुर्थी पर गाजे-बाजे के साथ के साथ विराजे गणेश जी की रविवार अनंत चतुर्दशी पर विदाई भी उसी अंदाज में हुई। धूमधाम से बप्पा की सवारी निकली। सिद्धि विनायक से अगले बरस जल्दी आने का वादा लिया। लेकिन इस बार विगत वर्षों की अपेक्षा मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने नई जगह चिह्नित कर नगर से बानपुर रोड स्थित ककरा के ताल स्थित जल संचय स्थान पर नगर व आसपास के ग्रामों से आई मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। इसके लिए प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिये आने बाले वाहनों को विसर्जन स्थल तक जाने को चूना डालकर मार्ग चिन्हित किया गया तो वहीं, प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम महरौनी धीरेंद्र प्रताप सिह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला दल बल के साथ विसर्जन स्थल पर भ्रमण करते रहे और रविवार को देर शाम तक भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन अर्चन कर विसर्जन किया गया। मूर्तियों के जुलूस को निकालने के लिये कोतवाली पुलिस कर्मी नगर के मुख्य बाजार में जगह-जगह अपनी डियूटी पर बने रहे। इस मौके पर कपिल पटैरिया , महिपाल सिंह , रजनीश रिछारिया ,दीपक तिवारी मोना ,पुष्पम राजा , कुलदीप सिंह , श्री राम सोनी , राजेश रिछारिया, घनश्याम सिंह , सतेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अंकित सिंह, पंकज सेन, देवीदयाल, हरगोविंद ,रानू सेन उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें