निर्वाचक नामावलियों की सूची संशोधन को बैठक
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्धतम बनाने, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने आदि कार्यों की अब तक की गयी समीक्षा से स्पष्ट होता है कि उक्त गतिविधियों में और अधिक गति लाये जाने की आवश्यकता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुये गत पुनरीक्षण के ऐसे मतदेय स्थल जिन पर फार्म-6,7,8 आदि की प्रगति शून्य अथवा अधिकतम 10 रही हो, उन मतदेय स्थलों के बूथ लेवल अधिकारियों एवं संबंधित सुपरवाईजरों के साथ 19 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे राजकीय इंटर कालेज के कम्यूनिटि हॉल में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने ऐसे मतदेय स्थलों के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं संबंधित सुपरवाईजरों सहित बैठक में समयानुसार प्रतिभाग करने निर्देश दिए हैं।