फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग घरानों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग घरानों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार
विज्ञापन

वार्ड सभासदों के टूर पर जाने के निर्णय को बताया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कारपोरेट और उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। वहीं, आम जनमानस महंगाई से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने वार्ड सभासदों के टूर पर जाने के निर्णय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त उन्हें महात्मा गांधी के रूप में पेश कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने आजादी के खातिर सूट पहनना बंद कर दिया था लेकिन प्रधानमंत्री ने अपना रहन-सहन नहीं बदला है। उन्होंने नोटबंदी कर कारपोरेट एवं उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाया है। पेट्रोल डीजल के नाम पर घोटाला हो रहा है। जहां भारत पंद्रह देशों को 34 व 35 रुपये में पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं, देश में उपभोक्ताओं को 80 से ज्यादा रुपये में मुहैया कराया जा रहा है। पेट्रोल, डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। इस वजह से देश में महंगाई आसमान छू रही है। व्यापारी व आम जनमानस महंगाई से त्रस्त हो गए हैं।जिसे ध्यान में रखकर कांग्रेस ने दस सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। एससीएसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा गुमराह रही है। पार्टी संविधान के तहत कार्रवाई में विश्वास रखती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने पर अनभिज्ञता जाहिर की। यदि उन पर मुकदमा दर्ज होता है तो आम जन मानस की तरह उन पर भी कार्रवाई होना चाहिए। नगर पालिका के सभासदों के टूर पर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उनकी जरूरत वार्ड में है। गलत समय पर टूर बनाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, मु. जलील, हरीबाबू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें