फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शहरी बेघरों का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शहरी बेघरों का सर्वे शुरू
विज्ञापन

ललितपुर। नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी बेघरों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत जिले में हो गई है। यह सर्वे नगर पालिका के सभी वार्डों सहित नगर पंचायतों में चलेगा। इसका सर्वे गिरी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज कर रही है। इस संबंध में डीएम और एसपी को अवगत करा दिया गया है। टीम प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शहरी बेघरों का सर्वेक्षण बायोमेट्रिक मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। यह सर्वे प्रमुख सड़कों के किनारे फुटपाथ, दुकानों के चबूतरों, पार्क, धार्मिक स्थलों के आसपास, ब्रिज के नीचे ठहरने वालों लोगों का चिह्नींकरण किया जाएगा। सर्वे सुबह दस बजे से चार बजे तक एवं रात्रि नौ बजे से रात्रि तीन बजे तक किया जाएगा। टीम में विजय मिश्रा सहित चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें