मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए कराए फागिंग
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर में मच्छरों का प्रकोप देखते हुए फागिंग कराने की मांग की है। इसमें नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कुछ दिनों से नगर में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इससे मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। इसके बाद भी फागिंग शहर में नहीं कराई जा रही है। पालिका के कर्मी अधिकारियों को खुश करने के लिए बंगलों के आसपास ही फागिंग करा रहे हैं। यही नहीं, फागिंग के नाम पर मिट्टी के तेल का धुआं उड़ाया जा रहा है। उन्होंने मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर डीडीटी का छिड़काव कराने की वकालत की है। ज्ञापन देने वालों में समद खान, रामस्वरूप देवलिया, शिवनारायण संज्ञा, ब्रजेश बबेले, संजीव हुंडैत, प्रदीप रिछारिया, अजय तोमर, निर्भीक शर्मा, मु. आसिफ, बहादुर सिंह, सुनील पटैरिया, उवेश खान, जेपी शामिल रहे।