मतदान केंद्रों पर बनेंगे स्थाई रैंप
ललितपुर। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मतदान दिवस से पहले मतदान केंद्रों पर स्थाई रैंप का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और पांच वर्ष तक की आयु वाले शिशु के साथ मतदान के लिए आने वाली महिलाओं को वरीयता प्रदान की जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि संपूर्ण जनपद में मतदान दिवस के 48 घंटा पहले से मतदान समाप्त होने तक आबकारी और मादक पदार्थो की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसी तरह मतगणना प्रारंभ होने के पहले से रात्रि बारह बजे से मतगणना समाप्ति के रात्रि बारह बजे तक मादक पदार्थों की बिक्री और आबकारी दुकानें बंद रखी जाएगी।