फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का उद्देश्य खुशहाल हो देश का हर किसान: उमा भारती
विज्ञापन

जखौरा (ललितपुर)। जखौरा कस्बे में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजातंत्र में असली ताकत जनता होती है। भाजपा की सरकार केंद्र में और प्रदेश में बनाकर आपने उस ताकत का परिचय दिया है। सरकार का उद्देश्य है कि इस देश और प्रदेश का किसान खुशहाल हो। क्योंकि वही प्रदेश का मालिक है। भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ है। इसके अलावा उन्होंने किसानों को बताया एवं प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं निकाली गईं। इन योजनाओं का किसानों को सीधा लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने जखौरा वासियों की परेशानियां सुनी और वहां मौजूद आला अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण करने का आदेश दिया। लोगों का कहना था कि जखौरा स्टेशन से प्रतिदिन डेढ़ सौ से 500 यात्री सफर करते हैं जिनके लिए जखौरा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाना चाहिए। चाहे वह अमृतसर एक्सप्रेस हो या छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस या राप्तीसागर, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों में से कोई भी दो ट्रेन जखौरा स्टेशन पर रुकनी चाहिए। जखोरा में हैंडपंप की भी मांग की गई। जखलेरा में सड़कों के बारे में भी अवगत कराया गया कि जहां से प्रत्येक क्षेत्र को जाने वाले रास्ते में गड्ढे हैं। वहीं दूसरे ज्ञापन में बुलाना माइनर प्रथम से जोगी ग्राम बुडेरा के पास नहर की खुदाई का कार्य पूर्ण नहीं है जिससे कृषकों को फसल की सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। जिसे समस्त ग्रामवासी खेती करने के एवं सिंचाई करने में असमर्थ हैं। इस दौरान विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, कमल सिंह लोधी, हरिराम, बलराम सिंह लोधी, उत्तम सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह लोधी, राजेश चौरसिया, कृपाल सिंह लोधी, अमृत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें