गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर बन रही योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ग्राम जखौरा में भारतीय जनता पार्टी जखौरा मंडल के तत्वावधान में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश की योजनाओं पर फोकस रहा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में योजनाएं गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। प्रांतीय महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन खाते खुलवाकर लोगों को बैंकों से जोड़ा। वहीं, दुर्घटना बीमा में नाम मात्र का प्रीमियम जमा होता है और इससे उन्हें बीमा का लाभ मिल जाता है। मजदूरों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार नए मानक तय कर रही है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों के हित में काम किया है। सरकार ने अतिवृष्टि एवं अग्नि से नुकसान को भी प्राकृतिक आपदा मानकर उसे शामिल किया। पहले 50 प्रतिशत नुकसान पर मुआवजा दिया जाता था, जिसे अब 37 प्रतिशत कर दिया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत ललितपुर अकेले में 24 हजार गैस कनेक्शन दिए गए। यह योजना देश में काफी सफल रही है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि पहले सिर्फ किसान क्रेडिट कार्ड का बीमा होता था लेकिन किसान सीधे प्रीमियम जमा कर सकते हैं। जगदीश सिंह लोधी एड. ने केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर हरीराम लोधी, धर्मेबंद्र लोधी, अमररेश लोधी, सुशील विश्वकर्मा, शशिशेखर पांडेय, हरी सिंह बुंदेला, देवेंद्र गुरू, मोनू कुशवाहा, चंद्रभान करमरा, कमल सिंह लोधी, बलराम सिंह लोधी, अमिरेश लोधी, कृपाल सिंह लोधी, राजेश चौरसिया, अभिनव विश्वारी, राजवीर रैकवार, इंद्रपाल बुंदेला आदि उपस्थित रहे।