ललितपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें निर्वाचन के लिए प्रस्तावित आठ मतदान स्थलों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में 1005 मतदाता हैं। मतदान केंद्र तहसील सदर में सर्वाधिक 413 मतदाता हैं और सबसे कम 20 मतदाता प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा में हैं। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर मूलभूत पेयजल, विद्युत, फर्नीचर, रैंप, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलशन, एसडीएम सदर मोहम्मद अवेश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, तहसीलदार राघवेन्द्र शर्मा, अभिमन्यु कुमार, भाजपा नेता हरीराम निरंजन, बीएसपी नेता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार, सीपीआई से कॉमरेड जमील अहमद, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह, सपा नेता सहित संबधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील का नाम - मतदेय स्थल की संख्या व नाम - मतदाताओं की संख्या
तालबेहट - 134 - तहसील भवन - 88
तालबेहट - 135 - इंटर कॉलेज भवन बांसी - 93
ललितपुर - 136 - तहसील भवन सदर - 413
पाली - 137 - नगर पंचायत कार्यालय पाली - 86
महरौनी - 138 - तहसील भवन महरौनी - 196
महरौनी - 139 - प्राथमिक विद्यालय गुढा - 20
मड़ावरा - 140 - ब्लॉक कार्यालय भवन - 72
पाली - 141 - प्राथमिक विद्यालय नाराहट - 37
योग - योग - 1005