फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट में मिले दस कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
विज्ञापन
तालबेहट। कस्बा में तमाम प्रयासों के बाद भी कोराना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे लोगों में कोरोना को लेकर एक भय का माहौल बना हुआ है। कस्बा में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगातार जागरुक किया जा रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा बिना मास्क लगाए वाहनों के चालन कर मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सामाजिक दूूरी बनाए रखने के लिए जागरुक किया जा है। लेकिन इसके बाद भी हालतों में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां पर लोग लगातार बेपवाह घूम रहे हैं। बाजार व सड़कों पर बिना मास्क के फर्राटे भर रहे हैं। रविवार को कस्बा के मोहल्ला चौबयाना निवासी एक चिकित्सक समेत सात संक्रमित मिले हैं। सिविल लाइन निवासी दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें