फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बकायेदारों से 1.25 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर। विद्युत विभाग की ओर से विद्युत समस्या समाधान सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को कस्बा में शिविर का आयोज हुआ। इसमें विद्युत बकायेदारों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 1.25 लाख रुपये जमा कराए गए। इस दौरान बकाया भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काट दिए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर अधिशासी अभियंता पार्थिव कुमार ने जर्जर तारों को बदलवाने के निर्देश अवर अभियंता को दिए।
विज्ञापन

विद्युत शिविर में आए अधिकारियों ने गांव में डोर टू डोर चेकिंग अभियान शुरू किया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ बकायेदारों ने बकाया धनराशि जमा करना शुरू कर दिया लेकिन जो लोग मौका पर बकाया बिल अदा नहीं कर सके उनके कनेक्शन काट दिए गए। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से कहा कि कस्बा में विद्युत के जर्जर तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इनसे आए दिन फॉल्ट होता रहता लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर उन्होंने अवर अभियंता को तत्काल स्टीमेट बनाकर तारों को बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत पर उनके मीटर बदलवाए गए। इस दौरान अवर अभियंता मनोज कुमार राय, झांसी जोनल अधिकारी अमित कुमार, एसडीओ आरके सिंह, सर्किल मैनेजर तौफीक, गौरव दुबे एवं समस्त संविदा कर्मी एवं विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें