फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जहर खाकर थाने पहुंचा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। बेहजम के बीट मोहल्ला निवासी पंकज शुक्ला पुत्र रामकुमार रविवार को जहर खाकर पुलिस चौकी पहुंच गया। बताया कि उसने मोबाइल फाइनेंस कराया था। जिसकी किस्त वसूली को लेकर एक कंपनी के लोग उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी राजकुमार भारती ने कंपनी से वसूली करने आये दो लोगो को हिरासत में लिया है। मोहीब पुत्र नासिर अली और सोमू जायसवाल दोनों बेगम बाग शिव पुरी निवासी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी राजकुमार भारती ने बताया कि पीड़ित पंकज शुक्ला पुत्र रामकुमार ने चूहा मार दवा खाई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम भेजा गया था, लेकिन डाक्टर ने जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा है।
पीड़ित ने 12 हजार रुपये का मोबाइल बजाज कंपनी से फाइनेंस कराया था। वसूली एजेंट से विवाद हुआ और उसने जहर खा लिया। पीड़ित के बड़े भाई बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया की उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। पीड़ित को होश आने पर विवाद का कारण पता चलेगा। होश आने पर वही तहरीर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें