फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद : स्थानीय मुद्दों पर युवाओं ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को जिला सहकारी बैंक परिसर में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने संसद की तरह स्थानीय मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। साथ ही विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए बहुमूल्य योगदान देने का प्रण भी लिया।
विज्ञापन

युवा संसद चार सत्रों में चला। प्रथम सत्र में मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण एवं उसकी उपयोगिता, द्वितीय व तृतीय सत्र में वक्ताओं ने नया भारत नई पहल, पीएम गतिशक्ति, वोकल फॉर लोकल, मिलेट्स, नारी शक्ति आदि विषयों पर युवाओं से चर्चा। अंतिम सत्र में संसद की भांति युवा संसद में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के पांच-पांच युवाओं समेत कई ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि युवाओं में भी राजनीति में आने की भावना जागृत होनी चाहिए। युवा संसद जैसे कार्यक्रमों से अपने विचार रखने की स्वतंत्रता मिलती है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं से कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विनीत मनार, अरविंद सिंह, संजय मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, कुलभूषण सिंह, डॉ. अभिमन्यु मिश्र, शरद मिश्रा, शिवराम वर्मा, विशाल दीक्षित, रामवीर सिंह, सूर्यमणि मिश्रा, पटेल सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें