संपूर्णानगर। सुमेरनगर गांव में फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नेपाल ने गोला की टीम को हरा दिया।
सुमेरनगर गांव स्थित खेल मैदान में हुए फुटबाल टूर्नामेंट में नेपाल, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, पीलीभीत समेत दूरदराज की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सपा नेत्री अनीता यादव और विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन मैच गोला और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नेपाल की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। इस दौरान धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार मेहता, विवेक कुमार मिश्रा, गुरजीत सिंह, इसरार अहमद, मेहताब अंसारी, सलामत अली, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।