फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छोटे शाह
विज्ञापन
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित शारदा नदी के पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

थाना खमरिया के अंतर्गत खमरिया पंडित गांव निवासी मैना शाह के 18 वर्षीय पुत्र छोटू शाह ने परिवारिक विवाद के चलते मंगलवार दोपहर एक बजे शारदा पुल से छलांग लगा दी। बताया गया कि युवक खमरिया में चाट का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन कर रहा था। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ, इसके बाद नदी में छलांग लगा दी थी।
उधर, इसकी सूचना थाना प्रभारी अजय राय को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर गोताखोरों की टीम बुलाने के लिए कहा। साथ ही स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में तलाश शुरू कराई। अभी तक छोटे शाह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि स्थानीय गोताखोर तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। मामले में उच्चाधिकारययों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें