मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला किला देवीस्थान निवासी 25 वर्षीय रक्षपाल ने वृहस्पतिवार की दोपहर घर के पास तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। नाव से गोताखोरों ने उसे ढूंढा। काफी तलाश के बाद उसका शव तालाब से निकाला गया।
इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि रक्षपाल (25) पुत्र महेश की घर में आपस में कहासुनी हुई थी। दोपहर के वक्त उसने तालाब में छलांग दी। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन तालाब पर पहुंच गए। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने गोताखोरों और ग्रामीणों को जानकारी दी। गोताखोर नाव से तालाब में काफी देर तक उसे तलाशते रहे। कई घंटे तक चली खोजबीन के बाद रक्षपाल का शव तालाब से बरामद हुआ।